चित्रकूट सीवर लाइन परियोजना को गति देने के लिए, 5 हजार कनेक्शन करने का रखा गया लक्ष्य : सीएमओ अंकित सोनी
1 min read
चित्रकूट सीवर लाइन परियोजना को गति देने के लिए, 5 हजार कनेक्शन करने का रखा गया लक्ष्य : सीएमओ अंकित सोनी
चित्रकूट – भगवान राम की धर्म नगरी चित्रकूट में पिछले 10 से 12 वर्षों से चल रही सीवर लाइन परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अधूरे कार्य के बीच किए गए ट्रायल के दौरान कई स्थानों पर लीकेज और सड़कों पर गंदे पानी का बहाव देखने को मिला था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीवर लाइन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही परियोजना पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर में 5 हजार सीवर कनेक्शन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से लगभग 25 सौ कनेक्शन किए जा चुके हैं। शेष कनेक्शन भी जल्द पूरे किए जाएंगे।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
