March 28, 2026

मोहकमगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवम दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस आदिवासी बहुल गांव मोहकम गढ़ में नियमित मासिक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवम प्रोद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉक्टर आञ्जनेय पांडेय द्वारा किया गया। शिविर में जानकीकुंड के चिकित्सक डॉक्टर उमेश नामदेव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा की गई। सहचिकत्सीय स्टाफ श्री कालीचरण कौटार्य द्वारा निःशुल्क आवश्यक दवाई वितरित की गई। विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार ज्यादातर रोगी सर्दी, जुकाम बुखार, वात रोग एवं चर्म रोग से पीड़ित रहे। विश्वविद्यालय के चिकित्सा स्टाफ विनोद गुप्ता और राधेश्याम ने चिकित्सीय कार्य में सहयोग प्रदान किया। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर अजय चौरे के नेतृत्व में एम एस डब्लू के छात्र/छात्राओं तथा बीए के छात्रों द्वारा शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *