March 28, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस राज्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

1 min read
Spread the love

सतना – 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने खुली सुसज्जित जिप्सी में सवार होकर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं परेड कमांडर सत्यप्रकाश मिश्रा के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुक्त आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ गए। मुख्य समारोह में आकर्षक परेड का भी आयोजन हुआ। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल महिला-पुरूष, नगर सेना, एन0सी0सी0 जूनियर, सीनियर विंग, एन0सी0सी0 गर्ल्स, बॉयस, शौर्या दल, नेशनल ग्रीन कोर, स्काउट, बैण्ड की धुन के साथ 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इस समारोह में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों का आयोजन भी हुआ। समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *