November 17, 2026

भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रतिक्रिया

1 min read
Spread the love

जम्मू कश्मीर – जम्मू कश्मीर पुलिस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया दी है. पुलिस ने शुक्रवार (27 जनवरी) को कहा कि यात्रा के मार्ग की ओर केवल आयोजकों की ओर से अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने के बाद लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। यात्रा के आयोजकों और प्रबंधकों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की बड़ी भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया, जो शुरुआती बिंदु के पास ही उमड़ पड़ी थी।

पुलिस ने आगे कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे. सीएपीएफ की 15 कंपनियों और जेकेपी की 10 कंपनियों सहित आरओपी और क्यूआरटी, रूट डोमिनेशन, लेटरल डिप्लॉयमेंट और एसएफ को तैनात किया गया था।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि आयोजकों की ओर से 1 किमी की यात्रा करने के बाद यात्रा को बंद करने पर कोई निर्णय लेने से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस से कोई राय नहीं ली गई थी. बाकी यात्रा शांतिपूर्वक जारी रही. सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं हुई. हम फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा?
भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को अस्थाई रूप से रोक दी गई थी. कांग्रेस ने सूरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा?

जम्मू कश्मीर पुलिस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया दी है. पुलिस ने शुक्रवार (27 जनवरी) को कहा कि यात्रा के मार्ग की ओर केवल आयोजकों की ओर से अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने के बाद लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। यात्रा के आयोजकों और प्रबंधकों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की बड़ी भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया, जो शुरुआती बिंदु के पास ही उमड़ पड़ी थी।

पुलिस ने आगे कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे. सीएपीएफ की 15 कंपनियों और जेकेपी की 10 कंपनियों सहित आरओपी और क्यूआरटी, रूट डोमिनेशन, लेटरल डिप्लॉयमेंट और एसएफ को तैनात किया गया था।

जम्मू कश्मीर पुलिस से परामर्श नहीं किया

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि आयोजकों की ओर से 1 किमी की यात्रा करने के बाद यात्रा को बंद करने पर कोई निर्णय लेने से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस से कोई राय नहीं ली गई थी. बाकी यात्रा शांतिपूर्वक जारी रही. सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं हुई. हम फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में यात्रा के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया था।जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी. ये यात्रा काजीगुंड के पास अस्थाई रूप से रोकी गई थी, उन्होंने कहा कि अगले दो दिन इस यात्रा और इससे जुड़े कार्यक्रमों में ऐसा नहीं होना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के लिए सुबह से ही लोग जमा हुए थे और हम यात्रा करने के लिए उत्सुक थे। यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे के पास रहने वाले पुलिसकर्मी चले गए या दिखे नहीं. दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस का इंतजाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. मेरी सुरक्षा से जुड़े लोग इससे असहज हो गए थे और उन्होंने कहा कि मैं आगे यात्रा ना करूं,इसलिए मुझे अपनी यात्रा आज रद्द करनी पड़ी हालांकि दूसरे लोगों ने पदयात्रा की।

श्रीनगर में होगा यात्रा का समापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि वे अपनी पदयात्रा जारी रखेंगे. बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा बीते साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और इसका समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में होगा।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.