August 24, 2025

भारत के खाते में एक और मेडल, साक्षी मलिक ने जीता ब्रॉन्ज

1 min read
Spread the love



अनुज अवस्थी, नई दिल्ली: अॅास्ट्रेलिया में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय एथलीट जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के मेडलों में उस वक्त इजाफा हो गया जब भारत की जानी मानी पहलवान साक्षी मलिक ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 62 किग्रा. वर्ग में ब्रॉन्ज जीत लिया है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ब्रॉन्ज के लिए साक्षी का मुकाबला न्यूजीलैंड की टाइला फोर्ड से हुआ था। पहले राउंड में फोर्ड 2-0 की लीड लेकर चल रही थी लेकिन साक्षी ने शानदार वापसी की और इसे 2-2 कर दिया।

जिसके बाद दूसरे राउंड में फिर से साक्षी ने कुछ अच्छे दांव लगाए और लीड 4-2 कर लिया। इसके 90 सेकंड बाद ही साक्षी ने खूबसूरत दांव लगाते हुए फोर्ड को नीचे गिरा दिया। और मुकाबला पूरी तरीके से अपने नाम कर लिया। हालांकि जब 10 सकेंड बचे तभी फोर्ड ने वापसी करते हुए साक्षी को मात देकर स्कोर 6-5 कर दिया। लेकिन खेल के अाखरी लम्हों में जो हुआ वाकई काबिले तारीफ है।  आखिर चंद सेकंड में फोर्ड ने खूब जोर लगाया लेकिन वह साक्षी को ब्रॉन्ज से रोकने में नाकाम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed