December 12, 2025

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पहुंचे चित्रकूट

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – शुक्रवार की शाम पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चित्रकूट पहुंचे। वहीं गुप्त गोदावरी मोड़ पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अरुण यादव और राजा पटेरिया का स्वागत किया गया। चित्रकूट पीडब्ल्यूडी रेस्ट में अरुण यादव द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई और उसके बाद भादों मास की अमावस्या पर्व पर भगवान श्री कामदनाथ जी के दर्शन कर श्री कामदगिरि की पांच किलो मीटर की परिक्रमा की ।शुक्रवार को घटे राजनैतिक घटनाक्रम जिसमे कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया गया है के बावत अरुण यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सदैव गुलाम नबी आजाद का सम्मान किया गया है।उन्होंने किन कारणों से कांग्रेस से त्यागपत्र दिया है,इसके बारे में उन्हें कुछ ज्यादा नहीं मालूम।यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा का आपरेशन लोटस सफल हो गया,जिस पर अरुण यादव ने कहा कि आज भाजपा सारे देश में केवल यही तोड़फोड़ ही तो कर रही है।भाजपा से गुलाम नबी आजाद के जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर अरुण यादव ने कहा, कि वो कैसे कह सकते हैं कि गुलाम नबी आजाद मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *