December 13, 2025

चित्रकूट डीएम एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

चित्रकूट उप्र – डीएम अभिषेक आनन्द  और एसपी अतुल शर्मा ने शुक्रवार को तहसील राजापुर के अंतर्गत यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण प्रभावित गांवों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी राजापुर एवं थानाध्यक्ष सरधुआ ने बताया कि अभी भी यमुना नदी का पानी बढ़ रहा है।सरधुआ गांव के पास कमासिन राजापुर मार्ग एवं अर्की मार्ग में पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद हो गया है। जिसमें पैदल यात्रियों को नाव लगाकर आने जाने की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ प्रभावित 20 परिवारों को स्कूल में किया गया शिफ्ट

सरधुआ गांव के 20 परिवारों को प्राथमिक विद्यालय सरधुआ में शिफ्ट करा दिया गया है। इसी प्रकार अर्की के तरफ के गांव का भी आवागमन राजापुर की तरफ से जारी है। डीएम ने एसडीएम राजापुर से कहा कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उनका भी आकलन कराया जाए। यमुना नदी का पानी बढ़ रहा है जिसमें जो अभी भी घर प्रभावित होंगे उनके परिवारों को विद्यालय में शिफ्ट करा दे।

जनरेटर के द्वारा की गई प्रकाश की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि जहां पर बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहा पर जनरेटर के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, खानपान, आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके चौरिया को निर्देश दिए की चिकित्सा टीम लगाकर दवाओं आदि का वितरण कराते रहें, ताकि कोई बीमारी न फैले।

राजापुर तहसील के 20 गांव और मऊ के 16 गांव बाढ़ से प्रभावित

डीएम ने बताया कि जिले में मऊ तथा राजापुर तहसील यमुना नदी में पानी बढ़ जाने के कारण राजापुर तहसील की 20 ग्राम पंचायत प्रभावित है। जिसमें सरधुवा ग्राम में आबादी  भी प्रभावित हुई है। इसी प्रकार मऊ तहसील के अंतर्गत 16 गांव प्रभावित है।जिसमें आवागमन के रास्ते में पानी भर जाने के कारण 3 गांव का संपर्क टूटा है। वहां पर एसडीएम अधिकारी मऊ द्वारा सभी तैयारियां की गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनाई गई चौकियां

सभी जगह बाढ़ चौकियां क्रियाशील है राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि मुहैया कराए जाने की प्रशासन व्यवस्था किया है उन्होंने कहा कि राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में अधिक वर्षा होने के कारण पानी काफी बढ़ा है इसको देखते हुए और भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ सकता है उसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि सभी जगह राहत सामग्री आदि की तैयारी कराले ताकि किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *