April 27, 2024

चित्रकूट में सदर विधायक ने दिया धरना

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र ब्रेकिंग न्यूज –  जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री नगर में जल भराव की समस्या का निरीक्षण कर सदर विधायक अनिल प्रधान ने नगर पालिका परिषद पर धरना दिया है। शास्त्री नगर से निवासियों के साथ धरना देकर विधायक ने नगरपालिका का विरोध किया है। बता दें कि शास्त्री नगर में एक माह से जलभराव की समस्या चली आ रही है। वहां की नालियां साफ ना होने की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।

डीएम से जलभराव की कई बार की गई शिकायत

इस समस्या को लेकर वहां के निवासी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि, जिला अधिकारी अभिषेक आनंद को कई बार प्रार्थना पत्र देकर समस्या का समाधान करने के लिए गुहार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पानी जलभराव के चलते हमारे घरों पर जहरीले जीव जंतु आ जाते हैं जिससे हम डरे सहमे हुए हैं।

जल निकासी की नहीं हुई व्यवस्था तो होगा आंदोलन

सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि शास्त्री नगर मोहल्ला में लगभग 800 आबादी रहती है जिनके घरों में पानी घुस गया है। इसी आबादी में स्थित एक विद्यालय है जिसमें 15 अगस्त को झंडा रोहण नहीं हो सका। जिसका मुख्य कारण था कि विद्यालय में जलभराव था जिसकी वजह से अध्यापक और छात्र नहीं पहुंच सकते थे। इस बात की जानकारी नगरपालिका को थी लेकिन इसके बावजूद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। स्थानीय निवासी अगर शिकायत करने जाते हैं तो उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं।

लोग छतों में जाकर करते हैं गुजारा

विधायक ने कहा कि तत्काल इसकी वैकल्पिक व्यवस्था नगर पालिका को करनी चाहिए कि जल निकासी हो सके लोग छतों पर खाना बना कर अपना जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो बड़ी अनहोनी होने की आशंका है। विधायक ने कहा कि जब तक कुछ वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। अगर व्यवस्था नहीं हुई तो जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। धरने में सदर विधायक के साथ सपा जिला अध्यक्ष अनुज यादव, सुनील जयसवाल, अजय कुमार मिश्रा, दिनेश प्रकाश, केशव यादव, बृजमोहन, केशव, विकास आदि मौजूद रहे।

सुभाष पटेल  ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.