February 18, 2026
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्रांतर्गत नयागांव निवासी श्रीपाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद एक बस के ड्राइवर है जो सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड में स्कूल की बस चलाते हैं बस में रहने वाले कंडक्टर जानकी कुशवाहा ने एटीएम से पैसे निकालते समय उनका पिन नंबर धोखे से हासिल कर लिया और उनको यूनियन बैंक का ही दूसरा एटीएम थमा दिया फिर श्रीपाल के खाते से लगभग ₹65000 पार कर दिया जब पीड़ित को इस बात की भनक लगी तो इसकी सूचना यूनियन बैंक व चित्रकूट थाना दी लेकिन अब तक ना ही थाने से और ना ही बैंक से कोई कार्यवाही की गई है। पीड़ित अपनी समस्या को लेकर दर-दर भटक रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *