December 14, 2025

ट्रेन में अब सीट ली तो 5 साल से छोटे बच्चों का देना होगा पूरा किराया

नई दिल्ली – भारतीय रेल ने सीनियर सिटीजन का कंसेशन खत्म करने के बाद आम रेल यात्रियों को एक और तगड़ा झटका दिया है। अभी तक रेलवे में पांच साल तक के बच्चे मुफ्त सफर करते थे। लेकिन अब आपके 5 साल से कम उम्र के बच्चों को भी पूरा किराया देना होगा। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है। यदि आप 1 से 5 साल तक के बच्चे के लिए अलग सीट मांगते हैं तो आपको पूरा किराया देना होगा। वहीं आप यदि अलग सीट नहीं चाहते तो आप टिकट में सिर्फ उसका नाम दर्ज कर सकते हैं। आपको अलग से किराया नहीं देना होगा।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *