December 12, 2025

भाजपा ने पूरे देश को लूट लिया: गोविंद सिंह

1 min read
Spread the love

सतना – मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने पूरे देश को लूट लिया है। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे बेच दिए, नेहरू जी की कमाई वाली कंपनी को भी बेच दिया और करोड़ों रुपए एकत्रित करके लोगों की खरीद-फरोख्त की। मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनी सरकार को खरीद फरोख्त करके गिरा दी। श्री सिंह मंगलवार को सतना प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समूचे भारत में करीब 8 राज्यों की सरकार खरीद फरोख्त करके आरोप लगाकर, भ्रष्टाचार करके, अपराधिक मुकदमा लगाकर तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है और संविधान को भी बदलना चाहती है। भाजपा का इस संविधान में विश्वास नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो ना ही प्रजातंत्र रहेगा और ना ही संविधान। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा कभी मशीनों में गड़बड़ी करके कभी लाठी चला कर बूथ कैपचरिंग करके चुनाओ जीत रही है।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *