May 19, 2024

जानेंआखिर किस वजह से 2029 तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं मोदी ?

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली :   वैश्विक क्रम को दो चीजों से आंका जाता है। पहला आर्थिक ताकत और दूसरी सैन्य क्षमता। इन दोनों मापदंडों पर अमेरिका नंबर वन है। चीन दूसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जब अहम वैश्विक मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन, गरीबी से लड़ने और शांति कायम करने की बात आती है तो यह देखना जरूरी हो जाता है कि दुनिया के कौन से कद्दावर नेता इससे निपटने में सक्षम होंगे।

यही जानने के लिए ब्लूमबर्ग मीडिया समूह ने दुनिया के 16 देशों के नेताओं का एक आकलन किया है। इसमें अनुमान लगाया गया है कि मोदी 2029 तक पीएम बने रह सकते हैं। ज्यादा दिनों तक शासन कर सकने वाले नेताओं में वह छठे स्थान पर हैं।

 

2014 में पीएम बनने वाले नरेंद्र मोदी का कद इतना बड़ा हो गया है कि कोई भी समकक्ष नेता उनकी बराबरी करने में असक्षम है। उनके करिश्माई व्यक्तित्व के आगे विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है। लोगों के बीच उनकी गजब की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद है कि 2019 में भी उनके नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। यानी 2024 तक उनकी प्रधानमंत्री बने रहने की प्रबल संभावना है।

अपने चार वर्ष के कार्यकाल में ही बड़े और कड़े फैसलों से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है। ऐसे में कार्यकाल की सीमा बाध्यता न होने और प्रभावी विपक्ष नेता के अभाव में वे 2024 में भी प्रधानमंत्री बनकर 2029 तक देश की सेवा कर सकते है ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.