May 22, 2025

द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली- राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूद रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री पहले प्रस्तावक हो सकते हैं। नामांकन के वक्त सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और समर्थन करने वाले बीजू जनता दल (बीजद) जैसे दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन भर सकते हैं।
ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अपने आवास पर शिव मंदिर में झाडू लगाकर दिन का आगाज किया। अगस्त 2021 में राज्यपाल पद से सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य जीवन बिता रही हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी का ऐलान होने के साथ ही केंद्र की ओर से उनको जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। सीआरपीएफ के 16 जवानों ने बुधवार तड़के मुर्मू की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला होगी।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *