December 13, 2025

आईटी सेल के जिला सह संयोजक ध्रुव चौबे ने किया जोरदार स्वागत

1 min read

पन्ना- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, और भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया रैगांव विधानसभा चुनाव प्रचार के पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आईटी सेल के जिला सहसंयोजक ध्रुव चौबे एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु के घर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया जैसे ही अतिथि देवेंद्रनगर पहुंचे नगर पंचायत चौराहे में सभी का स्वागत ध्रुव चौबे के नेतृत्व की टीम ने आतिशबाजी कर किया और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की इसके बाद सभी अतिथि वशिष्ठ कुमार चौबे मनु के घर पहुंचे और परिवारी जनों से मुलाकात की घर में उनका स्वागत साल श्रीफल से किया गया इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पड़ोसी रैगांव विधानसभा में चुनाव चल रहे हैं इस चुनाव में एक-एक वोट और कार्यकर्ता की मेहनत महत्वपूर्ण है उन्होंने ध्रुव चौबे और इनके साथियों को निर्देश दिया कि वे रैगांव विधानसभा में जाएं और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करें विष्णु दत्त शर्मा ने भरोसा जताया कि भाजपा का कार्यकर्ता जब मैदान में उतरता है तो हर जगह कमल ही खिलता है इस बीच मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा के इस परिवार की सराहना कर विश्वास जताया कि रैगांव विधानसभा मैं भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी इनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर अग्रवाल देवेंद्रनगर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सोमप्रभा राणा, भाजपा उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष ललित गुप्त मंडल महामंत्री रमाकांत शुक्ला शैलेश अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा आशीष बुंदेला निक्की जयसवाल हीराजी पटेल प्रशांत भार्गव सतीश तिवारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता शिवरतन मिश्रा राहुल जैन शिवेंद्र जैन कुलदीप प्रवाह देवांश शुक्ला संगम मिश्रा कृष्ण पाठक रामनिवास विश्वकर्मा रघुनाथ कुशवाहा समेत पूरे मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *