November 19, 2026

पूर्व सांसद और रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली- रामानंद सागर निर्देशित रामायण भारत के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है. इस पौराणिक कार्यक्रम में रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी की भूमिका को काफी सराहा गया। दूरदर्शन पर 1980 के दशक में प्रसारित होने वाले बहुचर्चित पौराणिक कार्यक्रम रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार को निधन हो गया. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। रामानंद सागर निर्देशित रामायण भारत के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है. इस पौराणिक कार्यक्रम में रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी की भूमिका को काफी सराहा गया। रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

भारत विमर्श दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.