July 30, 2026

चित्रकूट पहुंची जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री मीना सिंह

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- प्रदेश की जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री मीना सिंह बीती देर शाम चित्रकूट पहुंची। जहां उन्होंने आरोग्यधाम में रात्रि विश्राम किया।शुक्रवार की सुबह चित्रकूट धाम स्थित प्रसिद्ध प्राचीन पूर्वी मुखारविंद मंदिर जाकर दर्शन करने के बाद मंत्री मीना सिंह द्वारा दीन दयाल शोध संस्थान अंतर्गत संचालित रामनाथ आश्रम शाला का भ्रमण करते हुए ग्राम रजौला में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया।साथ ही ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।एकलव्य विद्यालय निरीक्षण के दौरान पत्रकारों द्वारा यूपी और एम पी के चित्रकूट में विकास कार्यों में अंतर एवं चित्रकूट मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जाने वाले कामों में देरी बावत पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्री मीना सिंह के द्वारा शीघ्र ही कार्यों को पूरा कराने की बात कही गई।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed