October 8, 2026

सतना एनएसयूआई ने रैली निकाल कर किया , जिला कलेक्ट्रेट का घेराव

1 min read
Spread the love

सतना – जिला एनएसयूआई ने जिले में बढ़ रही बेरोजगारी ,महंगाई और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के पढ़ने के लिए जो किताबें हैं उनको दोगुना रेट में बेचे जाने को लेकर विरोध किया ।और आज रैली निकालकर सतना जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया ,वही nsui कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, nsui कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई ,जिसमें एक nsui का कार्यकर्ता घायल भी हुआ, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया ।वही एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के नाम सतना एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष राजभान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र सिंह सेठी, नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राम कुमार तिवारी सहित एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में भाग लिया।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.