September 28, 2026

पीएम मोदी ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया, राहुल गांधी

1 min read
Spread the love

अनुज, नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री मोदी के संसद में भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से करारा जवाब दिया है। राहुल ने कहा कि लोकसभा में पीएम मोदी ने राजनीतिक भाषण दिया है। जानकारी के लिेए आपको बता दें कि आज पीएम ने लोकसभा में काफी लंबा भाषण दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर कई सवाल दागे और फिर दोहराया कि देश में वर्तमान में जो भी कमियां हैं उसके लिए एक पार्टी जिम्मेदार है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के जहर का असर आज भी देश भुगत रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार से लेकर विभाजनकारी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए।




राहुल ने कहीं ये 4 महत्वपूर्ण बातें

  1. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश का मुद्दा उठाया.
  2. राहुल गांधी ने कहा राफेल डील में कुछ न कुछ गलत हुआ है.
  3. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार पर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया.
  4. किसानों की बात, सही दाम देने की बात, कर्जमाफी की बात नहीं की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.