July 28, 2025

मुंबई में मुसलाधार बारिश बनी जान लेवा

1 min read
Spread the love


मुंबई- मुंबई में मानसून की बारिश ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात मलाड वेस्ट में बड़ा हादसा हो गया। यहांं न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक चार मंजिला इमरात ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत अब तक हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसकी जानकारी दी है।
बीएमसी के अनुसार आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है, क्योंकि इनकी हालत खराब है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और बचाव कार्य जारी है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन 11 विशाल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं।
इमारतों के मलबे को हटाया जा रहा
घटना स्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं। बचाव अभियान जारी है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इमारतों के मलबे को हटाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कहीं लोग फंसे हैं या नहीं। मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति सिद्दीकी ने कहा कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। घटना रात करीब 10:15 बजे हुई। दो लोगों द्वारा हमें इमारत छोड़ने के लिए कहने के बाद वे बाहर आए। जैसे ही वो बाहर निकले उन्होंने देखा कि उनकी इमारत के पास एक डेयरी सहित तीन इमारत ध्वस्त हो गए हैं।

पहली ही बारिश में डूब गई मुंबई

मुंबई में मानसून ने तगड़ी दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण महानगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसका असर स्थानीय एवं बाहर से आनेवाली ट्रेनों पर भी पड़ा। बसों के मार्ग बदलने पड़े और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल चार उड़ानों की लैंडिंग टालनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भारत विमर्श मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *