November 15, 2026

टूटे हुए असली दिल को अब ऐसे जोड़ेंगे वैज्ञानिक

1 min read
Spread the love

वॉशिंगटन: अब टूटे हुए असली दिल की मांसपेशियों को नकली दिल की मांसपेशी जोड़ देगी। आपको बता दें कि यह कमाल वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल हार्ट की मांसपेशी बनाकर किया है। वैज्ञानिकों ने मानव दिल के हूबहू आर्टिफिशियल हार्ट मसल विकसित की है। इससे हार्ट अटैक के मरीजों को जीवनदान दिया जा सकता है।



अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों का दावा है कि इस आर्टिफिशियल हार्ट मसल से टूटे यानी फटे हुए दिल को जोड़ने से एक कदम आगे दिल की मृत हो चुकी मांसपेशी को जोड़ा जा सकेगा। रिसर्चर इल्या शैड्रिन ने कहा कि अभी तक क्षतिग्रस्त दिल की मांसपेशी को ठीक करने का इलाज होता है। पहली बार ऐसी आर्टिफिशियल मांसपेशी बनाई गई है, जो असली दिल की मांसपेशी की जगह ले लेगी। इसमें मृत मांसपेशी के स्थान पर शरीर से बाहर निर्मित दिल की मांसपेशी को प्लांट कर दिया जाएगा। इस तकनीक से दुनियाभर में दिल के 1.20 करोड़ मरीजों को ठीक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.