February 15, 2026

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। जनपद बांदा के थाना बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत दफ्तरा गांव का युवक राम सजीवन अपने घर से 14 जनवरी को मेला देखने के लिय भरतकूप चित्रकूट निकला था वही रास्ते में साधन के इंतजार में खड़े युवक को गांव रोली गोंडा थाना भरतकूप चित्रकूट के पास युवक को रोड़वेज बस की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको नजदीकी अस्पताल कर्वी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर किया, वहीं बांदा के डाक्टरों द्वारा लखनऊ भेज दिया गया, जिसको परिजनों के द्वारा 15 दिनों तक लखनऊ में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान रखा गया , इसके बाद डाक्टरों के कहने पर परिजनों ने घायल को घर ले आए जिसकी आज सुबह अचानक मृत्यु हो गई, इस मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

सुभाष पटेल(ब्यूरोचीफ),भारत विमर्श चित्रकूट उप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *