November 13, 2026

काम्य निष्काम साधना पुस्तक का विमोचन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सी एम सी एल डी पी सभागार में ‘ काम्य निष्काम साधना ‘ पुस्तक का विमोचन आज शिक्षाविदों, प्रख्यात समाजसेवियों, कुलपति व विकास के प्रारूपकारो की उपस्थिति में गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम ने की। मुख्य अतिथि डॉ अभय महाजन रहें। इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन की बात कही थी।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्चन किया। मंचासीन मुख्य अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अधिष्ठाता प्रो अमरजीत सिंह , डॉ आंजनेय पाण्डेय , प्रो आई पी त्रिपाठी, आई टी सेल प्रभारी प्रो भरत मिश्रा, समाजसेवी देवव्रत, समाजसेवी गिरीश अग्रवाल, प्रो डी पी राय, डॉ कुसुम सिंह, ए.के.एस विश्वविद्यालय सतना के डॉ अभिषेक सिंह, संचार विज्ञानी शुभम राय त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.