मप्र में कोरोना अपडेट
1 min readभोपाल। कोरोना महामारी केे चलते भारत के मध्य प्रदेश मेंं 720 फीवर क्लीनिक संचालित है जहाँ कोविड-19 की जांच के लिए सैम्पल लिए जाते है जिसमे दिनांक 01/02/2021 को कोविड-19 की जांच हेतु 15017 सैम्पल लिए गए जिसमे 14866 निगेटिव केस, 53 रिजेक्ट हुए एवं 151 पॉजिटिव केस मिले। सम्पूर्ण प्रदेश में आज दिनांक तक प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट 5376922 है जिसमे 260 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 104/181 टेली मेडिसिन सेवा में आज दिनांक तक 38764 लोगो को परामर्श दिया गया। वर्तमान में कुल एक्टिव केसेस की संख्या कुल स्वस्थ हुए लोगो की संख्या से कम है। 30/01/2021 तक प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 150 स्थलों से संचालित किया गया, प्रदेश में आज 52195 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया, कुल टीकाकरण 298761 किए गये।
भारत विमर्श भोपाल