March 28, 2026
Spread the love

भोपाल। कोरोना महामारी केे चलते भारत के मध्य प्रदेश मेंं 727 फीवर क्लीनिक संचालित है जहाँ कोविड-19 की जांच के लिए सैम्पल लिए जाते है जिसमे दिनांक 15/01/2021 को कोविड-19 की जांच हेतु 23363 सैम्पल लिए गए जिसमे 22572 निगेटिव केस, 352 रिजेक्ट हुए एवं 429 पॉजिटिव केस मिले। सम्पूर्ण प्रदेश में आज दिनांक तक प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट 5021899 है जिसमे 574 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 104/181 टेली मेडिसिन सेवा में आज दिनांक तक 38614 लोगो को परामर्श दिया गया। वर्तमान में कुल एक्टिव केसेस की संख्या कुल स्वस्थ हुए लोगो की संख्या से कम है। आज प्रदेश में प्रथम चरण में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 150 स्थलों से संचालित किया गया, प्रदेश में 506500 कोविड-19 वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुकी है।

भारत विमर्श भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed