May 3, 2024

एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली संस्था का मनाया गया स्थापना‌ दिवस…

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट जिले में कार्य कर रही एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली संस्था का स्थापना‌ दिवस शुक्रवार को LIC के सामने कामदगिरि रेस्टोरेंट (कर्वी) में धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अग्रवाल जी, श्रीमती दिव्या त्रिपाठी जी (सरपंच सेमरिया जगन्नाथ वासी),श्री रामरूप सिंह (प्र.अ. पूर्व.मा.जगन्नाथ वासी),श्री जैनुल आब्दीन (प्र.अ. पूर्व.मा.रेहुंटिया),श्री रामयस पटेल (शिक्षक उत्तराखंड), श्रीमती विनीता सिंह (शिक्षिका, सपहा) उपस्थित होकर सैकड़ों लोगों का उत्साह वर्धन कर बच्चों एवं कार्यकर्ताओं को उपहार भेंट किया। मंच का संचालन कर रहे रोहिणी पटेल एवं दिनेश कुमार राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। श्री राम चरन जी ने व्यवस्था का उत्तरदायित्व निभाया।

सुभाष पटेल(ब्यूरो चीफ), भारत विमर्श कर्वी उप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.