February 11, 2026
Spread the love

चित्रकूट। लेखन जगत के वैश्विक पटल पर स्थापित लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यक संस्था वातायन यू.के द्वारा प्रवासी दिवस व विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर वातायन यू.के द्वारा आयोजित वर्चुअल संगोष्ठी – 38 वीं ” ब्रिटेन में कविता की नई पौध ” पर आधारित रही। वातायन यू.के संस्था के डाॅ. पद्मेश गुप्त ने ब्रिटेन की धरती से लिखे जा रहे हैं साहित्य जगत की संक्षिप्त यात्रा का वर्णन किया।
संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी, मुख्य अतिथि वाणी प्रकाशन के अरुण माहेश्वरी और वेविनार का संयोजन डॉ पद्मेश गुप्त ने किया।
वातायन संगोष्ठी का संचालन आशीष मिश्रा (यू.के) व आभार प्रदर्शन महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शुभम राय त्रिपाठी ने किया। वातायन संगोष्ठी द्वारा आयोजित इस वर्चुअल संगोष्ठी में भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा, बुद्धिनाथ मिश्र , वातायन संस्थापिका दिव्या माथुर, मीरा कौशिक जी की उपस्थित रहीं। वैश्विक रूप से कई देशों में रह रहे अनिवासी भारतीय साहित्यकार, लेखक व पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से शुभम राय त्रिपाठी,हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ला भी सम्मिलित हुए।

सुभाष पटेल की रिपोर्ट के अनुसार जावेद मोहम्मद (विशेष संवाददाता) भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *