May 13, 2024

मोदी जैसा कोई नहीं !!!

1 min read
Spread the love

ये कहानी है 21वीं सदी के उस सूरमा की जिसने राजनैतिक पटल पर अपने आपको ऐसे उभारा जिससे देश ही नहीं विदेशों में भी लोग उनके इस अंदाज के मुरीद हो गए। जी हां हम बात कर रहे हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी की। नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म तत्कालीन बोम्बे राज्य के महेसाना जिले स्थित वडनगर में हीराबेन मोदी और दामोदरदास मूलचंद मोदी के मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। नरेंद्र समयानुसार धीरे-धीरे बड़े हुए, घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मोदी बेहद ही कम उम्र की आयु में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता का हाथ बँटाने लगे। इतना ही नहीं भारत पाकिस्तान के बीच हुए दूसरे युद्ध के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर सफर कर रहे भीरतीय सैनिकों की मदद भी की।

किसी ने इस चीज की कल्पना भी नहीं की होगी कि जो आवाज रेल की पटरियों पर धूप छांव में चाय-चाय के रुप में गूंजती थी, एक दिन उस आवाज का समूचा देश कायल हो जाएगा। कुदरत ने समय के साथ करवट ली, इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी अपनी विशिष्ट जीवन शैली के लिये समूचे राजनीतिक हलकों में जाने जाने लगे। 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री के पद को छोड़ कर जब मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के लिए चुनावी रण में छलांग लगाई तो देश की जनता ने उनका खुल कर स्वागत किया। मुझे 2014 के लोकसभा चुनाव का वो दौर याद है जब समूचे भारत वर्ष में मोदी-मोदी के स्वर गूंज रहे थे। पूरे देश को मोदी लहर ने अपने आगोश में ले लिया था। उस दरम्यान मोदी ने पूरे देश में व्यापक स्तर पर चुनावी प्रचार कर लोगों के मन में अपनी पैठ जमा ली। देश की बुजुर्ग पीढ़ी से लेकर युवा पीढ़ी ने भाजपा को बड़े पैमाने पर जनादेश दिया, और उसके बाद जो चुनावी नतीजे आए वो बिलकुल कल्पना के अनकूल थे। 545 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 282 सीटों पर अपना परचम लहराया। वहीं कांग्रेस महज 44 सीटों पर सिमट कर रह गई। देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकारते हुए नया इतिहास रचा। और इसी के साथ नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक नए भारत वर्ष का आगाज हुआ। मोदी ने लगातार एक बाद एक सकारात्मक फैसले लिए, चाहे फिर वो अंर्तराष्ट्रीय पटल पर देश को नई पहचान दिलाना हो या फिर देश में विकास को विकास की राह पर सरपट दौड़ाना हो। अब भारत एक नए दौर में प्रवेश कर चुका था। मोदी सरकार की अगुवाई में भारतीय सैना ने पाकिस्तान सरीखे देश में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और डोकलाम विवाद पर चीन को लाल आंख दिखाकर समूचे विश्व को बता दिया कि ये अब कांग्रेस के दौर का भारत नहीं रहा। अब अंर्तराष्ट्रीय पटल पर बराबरी की बात होती है, फिर चाहे वो चीन, रुस, इजराइल या फिर अमेरिका क्यों न हो। सैन्य शक्ति से लेकर कूटनीतिक मामलों में भारत अब बराबरी के तराजू में तोला जाने लगा है।

समय लगातार बदल रहा था, और देश को लेकर मोदी सरकार की रणनीति भी। केंद्र सरकार ने देश में लगातार बड़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी (विमुद्री करण) का ऐतिहासिक फैसला लिया। इस फैसले से कालाबजारी करने वालों के उपर ऐसी गाज गिरी कि जिसका कोई सानी नहीं। हालांकि इस फैसले से देश के आम और सरीफ लोगों को काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ा, इतना ही नहीं खबरें ये भी आई कि नोटबंदी के चलते तकरीबन 125 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर मौतें बेटी की शादी टूटने की वजह पिता की खुदखुशी और बुजुर्गों को समय पर इलाज न मिलने के कारण हुईं। सभी राजनैतिक विपक्षी दल सरकार को घेरने में जुट गए। अब सरकार एक कठिन दौर से गुजर रही थी। विपक्षी पार्टीयों के तमाम आरोपों के बावजूद इस फैसले का जनता ने खुल कर सर्मथन किया इस बात से भी गुरेज नहीं किया जा सकता। सरकार की और से लगातार एक बाद एक नोटबंदी में सुधार के फैसले लिए जाने लगे, लेकिन बैंक में तैनात भ्रष्ट अफसरों की वजह नोटबंदी का कोई खास असर नहीं दिखा। नोटबंदी का फैसला जमीनी तौर पर फेल जरुर साबित हुआ लेकिन जनता समझ रही थी, कि फैसले के पीछे सरकार की नीयत बुरी नहीं है। इसका अंदाजा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार को भारी मतों के साथ बहुमत दिया। और इसके साथ ही गोवा, पंजाब सरीखे राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्ष के गाल पर तमाचा जड़ते हुए ये साबित कर दिया कि मोदी जैसा कोई नहीं। नोटबंदी जैसे ऐतिहासिक फैसले की सराहना अंर्तराष्ट्रीय पटल पर जमकर हुई इस बात से भी इंकार नहीं किया जाता। मोदी जैसा कोई नहीं जैसे स्वरों की सुगबुगाहट विदेशों में भी दिखाई दे रही थी। मोदी की एक्शन पारी यहीं खत्म नहीं हुई इसकी बानगी एक बार और तब देखने को मिली जब मोदी सरकार ने आधी रात को संसद में एक देश एक कर की नीति को लागू कर दिया। हालांकि इस फैसले में विपक्ष की भी सहमति थी लेकिन अंदर खाने कहीं न कहीं विरोध की ज्वलंत आग जल रही थी। एक देश, एक कर की नीति के लागू होते ही देश की अर्थव्यवस्था पर खतरे के बादल मडराने लगे। और कुछ दिनों में एक रिर्पोट जारी होती है, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचने की बात आई। अर्थव्यवस्था की चरमराहट की एक वजह नोटबंदी को भी बताया गया, जो कि काफी हद तक सही भी था। अर्थव्यवस्था का एक दौर ऐसा भी आया जब देश की जीडीपी दर 5.7% तक चली गई। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने व्यापार पर बुरा असर डाला इस बात से गुरेज नहीं किया जा सकता। सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ऐसे कठिन वक्त में झुके नहीं, और लगातार संघर्श जारी रखा। मोदी के उस संर्घष का ही परिणाम है जो देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर दुबारा लेकर आए। लेकिन हालत अभी भी ठीक नहीं थे। लेकिन देश की जनता खासकर मध्यम वर्ग के व्यापारी सरकार से खासा नराज दिखे।

इसकी बानगी गुजरात के विधानसभा चुनाव में देखने को मिली। गुजरात में पिछले लंबे अरसे से भाजपा का शासन रहा है। हर बार गुजरात की जनता ने मोदी पर भरोसा जताया है। इस बार भी जताया लेकिन इस बार मोदी सरकार को महज 99 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं देश के नक्शे से विलुप्त होती कांग्रेस को भविष्य की राजनीति में उम्मीद की किरण दिखाई दी। मेरे हिसाब से मोदी सरकार को ये पहला झटका लगा है। अब मोदी सरकार इसे कितना संजीदगी से लेती है ये गौर करने वाली बात होगी। बहराल देश के मानचित्र पर एक नजर डाली जाए तो आपको भगवा ही भगवा दिखाई देगा। इसे देश की जनता के प्रति नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता नहीं तो और क्या कहा जाए। अगर देश की मौजूदा राजनीति और 2019 के राजनैतिक गणित को समझा जाए तो ये कहने में कोई संकोच नहीं की फिलाल 21वीं सदी के महानायक मोदी ही हैं।

                                                                                                                                     

                                                                                                                                                                            ये लेखक के अपने विचार हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.