CM ने भगवान कामता नाथ की पूजा अर्चन कर लगाई परिक्रमा
1 min read
चित्रकूट – प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सपत्नीक चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन रविवार की सुबह प्राचीन मुखारविंद मंदिर पहुंचे।प्राचीन मुखारविंद मंदिर में भगवान श्री कामतानाथ जी का दर्शन कर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सपत्नीक विधि विधान से आरती पूजन किया गया।प्राचीन मुखारविंद मंदिर के पुजारियों द्वारा मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव को शाल, श्रीफल सहित भगवान का प्रसाद भेंट किया गया।मुख्यमंत्री द्वारा दर्शन पूजन करने के बाद कामदगिरि पर्वत की पांच किलो मीटर की परिक्रमा प्रारम्भ की गई।गौर तलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते शनिवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे थे।और रामनाथ आश्रम शाला वनवासी विद्यालय जाकर बच्चों द्वारा प्रस्तुत राई और दिवारी नृत्य देखते हुए बच्चों से संवाद किया गया था।मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं भी लोकनृत्य दिवारी में लाठी भांजने की कला का प्रदर्शन करते हुए बच्चों को लाठी भांजना सिखाया गया था।और बाद में मंदाकिनी तट राघव प्रयाग घाट में जारी अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में शामिल होकर रामलीला महोत्सव का आनंद लिया गया था।कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करके वापस आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री राम का अयोध्या में गर्भ गृह में प्रवेश के बाद सनातन धर्मियों का लगभग पांच छः वर्षों का संघर्ष समाप्त हुआ है।प्रधानमंत्री की मौजूदगी में जिस समय अयोध्या में भगवान श्री राम गर्भ गृह में विराजित हुए थे,उस दृश्य को लगभग दो सौ देशों में सनातन धर्मियों द्वारा देखा गया था।सच्चे अर्थों में दीपावली उसी दिन मनाई गई थी। मै सपरिवार आज चित्रकूट धाम दर्शन करने आया हूं। जहां भगवान श्री राम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय भगवान श्री कामदगिरि के सानिध्य में व्यतीत किया था।चित्रकूट में भगवान के वनवास काल की कई स्मृतियां भी है।तीर्थों का अपना एक अलग ही अलौकिक आनंद होता है,इसीलिए मैं जहां भी तीर्थों में जाता हूं,रात्रि विश्राम करने की कोशिश करता हूं।आज पूरे भक्ति भाव से कामता नाथ जी की पूजा अर्चना की और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी लगाई।चित्रकूट में करोड़ों तीर्थ यात्री आते हैं,उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया जा रहा है।हमारी सरकार द्वारा उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित 13 अलग अलग तीर्थ क्षेत्रों में विकास के कामों को प्रारंभ किया गया है।चित्रकूट में विकास प्राधिकरण की स्थापना करते हुए विकास कार्यों को प्रारंभ किया गया है।शीघ्र ही महाकाल मंदिर की तरह यहां का भी विकास किया जाएगा।मेरी और से देश प्रदेश सहित आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश