July 9, 2025

अब वेब सीरीज में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे उर्फ भाभीजी

1 min read
Spread the love

शिल्पा शिंदे को सभी ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जानने लगे हैं और पसंद भी करने लगे। इसके बाद लोगों ने उन्हें बिग बॉस में भी देखा और खासा पसंद भी किया, इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस का सीजन जीत कर लोकप्रियता के शिखर को भी छूआ। लेकिन इसके बाद वे छोटे पर्दे से नदारद ही नजर आईं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है वे जल्द ही इकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक शिल्पा शिंदे एकता कपूर  की वेब सीरीज Paurashpur में नजर आने वाली हैं। इस पीरियड ड्रामा से वे एक नई पारी की शुरुआत करने वाली हैं। इस वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे का किरदार एकदम अलग और अनोखा होने जा रहा है।

शो का जो टीजर रिलीज किया गया है, उसमें शिल्पा एक राजकुमारी जैसी दिखाई पड़ रही हैं। उनका लुक देख फैन्स खास उत्साहित हो रहे हैं, वहीं पहली बार शिल्पा शिंदे महाभारत के ‘अर्जुन’ शाहीर शेख संग काम करने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *