May 4, 2024

दंगल में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का इलाज के दौरान हुआ निधन

1 min read
Spread the love

दिल्ली- कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं ली। उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी।

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का इलाज के दौरान निधन हो गया है। बेहद कम उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी का निधन शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में हुआ। इस खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

भारत विमर्श भोपाल मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.