March 28, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे का भाजपा में शामिल होने की अटकलें

1 min read
Spread the love

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजनीति में काफी उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ जाने की खबर ने पूरे मध्य प्रदेश कांग्रेस को हिला कर रख दिया है। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर का बायो भी बदल लिया। जिसके बाद मीडिया में चल रहीं नकुलनाथ के भाजपा ज्वाइन करने की खबर को और बल मिल गया। मीडिया में चल रही कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अब दिग्विजय सिंह का भी जवाब आ गया है।

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कल रात मेरी कमलनाथ से बातचीत हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी में कमलनाथ जी के जाने की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। जिस शख्स ने नेहरू परिवार के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी है, ऐसा शख्स सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी का परिवार छोड़ सकता है क्या? उन्होंने कहा मैं विश्वास नहीं कर सकता, जो दोनों परिवारों के साथ शुरू से रहा हो वो अब परिवार छोड़ सकते है।

भारत विमर्श भोपाल मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *