December 13, 2025

फ्रांस हिंसा पर मुन्नवर राना का विवादित बयान, हिंसा करने वालों का किया बचाव

एक ओर जहां हर कोई फ्रांस में हुई हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रहा है वहीं मशहूर शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने फ्रांस हमले में बेगुनाहों का कत्ल करने वाले का बचाव किया है। मुनव्वर राना ने तर्क देते हुए कहा कि अगर मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का, या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में ऐसा करने को मजबूर है। साथ ही पीएम मोदी के आतंकवाद फैलाने के बयान पर कहा कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया था। दुनिया में हजारों बरस से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी को इतना मजबूर न करो कि वो कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।

बता दें कि पीएम मोदी ने फ्रांस में हुए आतंकी हमलों की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत हमेशा फ्रांस के साथ खड़ा है। हमारी संवेदनाएं इन हमलों के पीड़ितों के परिवारों और फ्रांस की जनता के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *