February 11, 2026

जनपद में Covid-19 के 15 नए मामले

1 min read
Spread the love

जौनपुर /ब्यूरो : जिले में गुरुवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 10 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। कोरोना के 528 एक्टिव मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वैश्विक महामारी से अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 1177 सैंपलों की रिपोर्ट आयी। इसमें 1162 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही जबकि 15 लोग संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 5794 मामले हो चुके हैं। इसमें 5444 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने 996 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। अब तक दो लाख चार हजार 869 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें दो लाख तीन हजार 716 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 1153 की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जनता से अपील की है कि शासन की गाइड लाइन का पालन तब तक करते रहें जब तक हमलोग कोरोना को हरा न दे।

  • कुल मामले-204869
  • पाजिटिव-528
  • निगेटिव-197662
  • प्रतीक्षारत-1153
  • स्वस्थ-5444
  • मृत-82

संदीप कुमार ब्यूरो चीफ ,भारत विमर्श न्यूज़ जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *