डकैत गौरी यादव गैंग का मेंम्बर 5000 ईनामी डकैत रामजी गिरफ्तार
1 min read

सतना जिला के ईनामी डकैत गौरी यादव के गैंग का हार्ड कोर मेम्बर रामजी ऊर्फ भइला यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।आपको बता दें रामजी के ऊपर 5000 का ईनाम है और उसे गैंग के लिए खाना पीना एवं दैनिक उपयोग की सामग्री ले जाते समय ग्राम जिल्लहा जंगल की तलैया थाना मझगवां के पास किया गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक 12 बोर की देसी बंदूक औऱ कारतूस बरामद किये गए हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी दस्यू उन्मूलन अभियान के तहत की गई है जो कि पुलिस अधीक्षक सतना श्री धर्मवीर सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार जैन एवं एसडीओपी चित्रकूट श्री अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी मझगवां ओ.पी.सिंह एवं बरौंधा पुलिस टीम द्वारा इस खतरनाक अपराधी को पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक रामजी ऊर्फ भइला यादव डकैत गौरी यादव गैंग जिस पर डेढ़ लाख का ईनाम है उसकी गैंग का खास सदस्य है। आरोपी को क्रमांक 111/20 धारा 212, 216 IPC 25/27 आर्म्स एक्ट , 11/13 AD एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।