July 28, 2025

मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन सम्पन

1 min read
Spread the love

जौनपुर /ब्यूरो न्यूज़ डेस्क : जनपद में नवरात्रि पर्व के पश्चात मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शहर में सद्भावना पुल के निकट बने अस्थायी विसर्जन स्थल पर मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मूर्ति विसर्जन का निरीक्षण किया गया तथा वहां उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के समस्त सदस्यों एवं जनपद वासियों को शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन के लिए धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय जनपद वासियों द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया, जिसके लिए सभी आभार के पात्र हैं। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए सभी को बधाई दी।

संदीप कुमार ब्यूरो चीफ, भारत विमर्श जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *