विवेक ओबेरॉय की पत्नी को क्राइम ब्रांच का नोटिस
1 min read

सैंडलवुड केस में आए दिन नए-नए नामों का खुलासा हो रहा है साथ ही कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किये गए हैं। इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को भी गिरफ्तार किया गया था।
अब सैंडलवुड ड्रग केस में भाई आदित्य अल्वा के कनेक्शन को देखते हुए सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को नोटिस दिया है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा पर भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

बता दें कि बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। ये छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा के मामले में की गई थी।खबरों के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने विवेक के घर पर 2.5 घंटों तक छानबीन की थी। विवेक के घर पर पुलिसकर्मी दोपहर 1 बजे के करीब पहुंचे थे, सीसीबी की टीम में दो इंस्पेक्टर और एक महिला अधिकारी शामिल थीं।
एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा कि ‘आदित्य अल्वा फरार है विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली कि आदित्य उनके घर में छिपा है, तो हम चेक करना चाहते थे। इसी के लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई में उनके घर गई।’