March 12, 2025

धान की फसल को ले डूबा कंङो रोग

1 min read
Spread the love

सतना से रुद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

इस साल मध्यप्रदेश में हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है लेकिन इसी के साथ कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके लिए ये बारिश मुसीबतें लेकर आई है। सतना जिले का कोटर ब्लाक जो कि धान की फसल उत्पादन के लिए जाना जाता है इस बार धान की फसल में कंङो रोग के कारण मुसीबत में है। कंङो रोग धान की बाली में फूल के उपरांत पकने तक लगता है, जिसके कारण किसान तीस से चालीस प्रतिशत नुकसान होने का दावा कर रहे हैं। इस ब्लाक के बरदाङी, गजिगवा, रेहुटा और खोहर सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवो के किसानों की धान इस बीमारी की चपेट में है। गजिगवा ग्राम पंचायत के किसान देवलाल सिंह ने बताया कि कंङो रोग निवारण के लिए कोई विशेष दवा बाजार में नहीं होने के कारण धान की फसल में नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष की फसल अच्छी थी, जो अब बीमारी की चपेट में है। दूसरी ओर यहां के किसान आज के समय में भी पारंपरिक खेती करने को मजबूर हैं, जिसकी वजह सरकार की योजनाओं और रासायनिक कीटनाशकों के साथ उर्वरक के प्रयोग की जानकारी का अभाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *