भाजपा नेता जफर इस्लाम को मिला इनाम, जाएंगे राज्यसभा
1 min read
अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए डॉ. सैयद जफर इस्लाम को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हम आपको बता दें कि जफर इस्लाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 2016 में नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर जफर भाजपा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल करने में भी जफर इस्लाम का ही हाथ है और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में आने के लिए तैयार किया था। जिसके चलते भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में भेज कर इनाम देना चाहती हैं, क्योंकि भाजपा उत्तर प्रदेश में सरकार चला रही है इसलिए इस सीट पर उनकी उम्मीदवारी को शायद ही चुनौती मिले।