December 13, 2025

हरतालिका तीज पर्व आज, पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है व्रत

नेहा: – कहते हैं जो स्त्री निर्जला व्रत करके भगवान शिव और देवी पार्वती को प्रसन्न करती हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही कुंवारी कन्या अगर हरितालिका तीज का व्रत करती है तो उन्हें मनचाहे जीवनसाथी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। आज यानी 21 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। इसलिए विवाहित महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कठिन होता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। उत्तर भारत में इस व्रत की बहुत अधिक मान्यता है। अगर कोई कुंवारी कन्या अपने विवाह की कामना के साथ इस व्रत को करती है तो भगवान शिव के आशीर्वाद से उसका विवाह जल्द हो जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि अगर कोई कुंवारी कन्या मनचाहे पति की इच्छा से हरतालिका तीज व्रत रखती है तो भगवान शिव के वरदान से उसकी इच्छा पूर्ण होती है।

हरतालिका तीज पर्व आज, पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *