November 2, 2026

मौजूदा विधानसभा सत्र में यूपी की बिगड़ी कानून-व्यवस्था की आवाज़ जरूर उठायें विधायक: मायावती

1 min read
Spread the love

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर लिखा है- उत्तर प्रदेश में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से मेरी पुरजोर अपील है कि वे विधानसभा के चल रहे वर्तमान सत्र में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूर प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर शासन/ प्रशासन को जिम्मेदार व जवाबदेह बनाएं।व्यापक जनहित की यही मांग है। वैसे तो विकास का मुद्दा सरकार के एजेण्डे से काफी हद तक गायब है, किन्तु महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों व ब्राह्मण समाज आदि की द्वेष की भावना से हो रही हत्यायें व अन्य अत्याचार आदि की अर्थात यूपी में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठाएं, समय की यह मांग है। इस तीन दिवसीय सत्र में 65 वर्ष से अधिक उम्र के विधायकों को वर्क फ्राम होम करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सत्र में मौजूद विधायकों को हमेशा मास्क लगाए रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.