December 14, 2025

बीजेपी को हराने के लिए ‘आप’ से गठबंधन जरूरी : पीसी चाको

1 min read
शीला दीक्षित के इंकार के बावजूद की वकालत

नई दिल्ली : कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की वकालत की है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दलीलों को दरकिनार करते हुए पीसी चाको ने अपनी राय रखी है। उन्होंने दिल्ली में ‘आप’ से गठबंधन को जायज ठहराया है। पीसी चाको ने कहा, ‘दिल्ली में भाजपा को सातों सीटों पर हड़ाने के लिए हमें ‘आप’ से गठबंधन करना चाहिए। कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को स्वीकारा है।

पीसी चाको ने आगे कहा कि, कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि, कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा की पार्टिंयों के साथ गठबंधन करेगी। अन्य राज्यों में हमने एनसीपी, डीएमके, आरजेडी से गठबंधन किया है। इसी आधार पर दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के साथ हमें गठबंधन करना चाहिए।

शीला दीक्षित के ‘आप’ से गठबंधन को इंकार करने पर अपनी टिप्पणी देते हुए चाको ने कहा, ‘वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। वर्किंग कमिटी की नीति है, गठबंधन करना। यह सही है कि अरविंद केजरीवाल से हमारे कई मुद्दों को लेकर मतभेद हैं। लेकिन भाजपा को हराने के लिए एक हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के दिल्ली लौटने के बाद एक-दो दिन में दिल्ली में ‘आप’ से गठबंधन पर अंतिम फैसला लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *