July 26, 2025

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का हुआ निधन

1 min read
Spread the love

गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज शाम उनके आवास पर निधन हो गया। पर्रिकर लंबे समय से अग्नाशय कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज अमेरिका, दिल्ली में हुआ था, फिलहाल वे मुम्बई में इलाज करा रहे थे। उनके निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दुख़ व्यक्त किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लाल कृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी के साथ अन्य केंद्रीय और राज्यस्तरीय नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

मनोहर पर्रिकर मोदी सरकार में (2014-17) देश के रक्षामंत्री रहे थे। 2017 में वे चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। उससे पूर्व वे 2000, 2002, 2012 में मुख्यमंत्री रहे थे। पर्रिकर पर अपने कार्यकाल में किसी प्रकार के आरोप नहीं झेलने की वजह से उन्हें मी.क्लीन कहा जाता था।

मनोहर पर्रिकर भारत के विधायक बनने वाले पहले आईआईटीयन थे। मनोहर पर्रिकर का कल पणजी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कल राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *