November 14, 2026

शाह फैसल ने बनाई ‘जे एंड के पीपल्स मूवमेंट’ पार्टी

1 min read
Spread the love

श्रीनगर :पूर्व आईएस अधिकारी शाह फैसल ने रविवार को अपनी पार्टी के नाम की घोषणा कर दिया। शाह फैसल की पार्टी का नाम ‘जम्मू एंड कश्मीर पीपल्स मूवमेंट’ है। शाह फैसल के साथ जेएनयू की शहला रशीद ने पार्टी ज्वाईन किया है। शहला रशीद को पार्टी उपाध्यक्ष का पदभार मिला है।

शाह फैसल ने इस मौके पर कहा कि मैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक संघर्ष की प्रशंसा करता हूं।

शाह फैसल ने पार्टी के नाम की घोषणा के साथ कहा कि ‘हमारी पार्टी कश्मीर के युवाओं का प्रतिनिधत्व करेगी। हमारी लड़ाई कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी। हमारी पार्टी शांतिपूर्ण कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ेगी। हम ऐसी ताकतों से लड़ेंगे जो कश्मीर को धर्म के नाम पर बांट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.