July 24, 2025

फुट ओवरब्रिज हादसे में 5 की हुई मौत, 36 हुए घायल

1 min read
Spread the love
कई घायलों की स्थिति नाजुक, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुंबई : मुंबई में आज शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 पुरूष हैं। इस हादसे में घायलों की संख्या 36 बताई जा रही है। घायलों को पास के ही जीटी अस्पताल और सेंट जार्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लोगों के जान-माल को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी है। हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और रेल मंत्री पियुष गोयल ने दुःख जताया है।

हादसे के चश्मदीदों के अनुसार घटना के वक्त ओवरब्रिज पर करीबन 100 लोग थे। तभी अचानक से एक ओर से बम जैसे फटने की जोर की आवाज आई, कुछ लोगों की चीखें सुनाई पड़ने लगी, फिर देखते ही देखते पुल गिरने लगा। वहां मौजूद लोग भी पुल के साथ नीचे गिरने लगे, जो लोग नीचे थे, उनकी हालत उसी वक्त गंभीर लग रही थी। मरने वालों में 3 महिलाएं अपूर्वा प्रभु, रंजना तांबे, सारिका कुलकर्णी हैं, वहीं 2 पुरूष जिन्होंने अपने जान गंवाए हैं, उसमें जाहिद सिराज खान और तपेंद्र सिंह हैं।

आपको बता दें कि यह फुट ओवरब्रिज रेलवे के अंदर नहीं आता है, यह मुंबई महानगर पालिका के अंदर आता है। मुंबई में हरेक साल इस प्रकार के हादसे होते हैं, फिर भी मुंबई प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार इसमें कोताही बरतती है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व हाल के दो वर्षों में पुल गिरने की घटनाएं हुई हैं, 29 सितंबर 2017 को अंधेरी में इसी प्रकार पुल गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई थी, साल 2018 में 03 जुलाई को परेल मे पुल गिरने से 2 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। मुंबई में सीएसटी के नाम से यह जगह मशहूर है, 2008 में अजमल कसाब को इसी स्थान पर गोलियां बरसाते पाया गया था। पुलिस ने इसी जगह से उसे पकड़ा था। इस ब्रिज को कसाब ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि कसाब बंदूक ताने इसी पुल से गुजरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed