September 26, 2026

सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

1 min read
Spread the love

रांची : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षतावाली पीठ आज सुनवाई करेगी.

लालू प्रसाद यादव ने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. अदालत ने लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए दलीलों को खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव दिसंबर, 2017 से झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *