November 10, 2026

युद्ध हुआ तो इसे न मैं संभाल पाऊँगा न मोदी : इमरान ख़ान

1 min read
Spread the love

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भारत को बातचीत का न्यौता दिया है. इमरान ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमने भारत को हर तरह की जाँच का भरोसा दिलाया था. खुद पाकिस्तान में आतंकवाद के कारण पिछले 10 साल में 70000 लोगों की जान गई है, इसलिए मैं आतंकवादी हमलों के कारण जान गँवाने वाले लोगों के दर्द को जानता हूँ.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत आतंकवाद को लेकर किसी तरह की बातचीत करना चाहता है तो पाकिस्तान इसके लिए पूरी तरह तैयार है. ‘हमें इस बात को सोचना चाहिए कि अगर जंग शुरू होगी तो इसे न मैं संभाल पाऊँगा न मोदी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कार्रवाई करने के बाद यह ज़रूरी हो गया था कि पाकिस्तान भी कार्रवाई करे. हमारी कोशिश सिर्फ़ यह बताने की थी कि अगर आप हमारे मुल्क में घुस सकते हैं तो हम भी आपकी सीमा में जा सकते हैं. हमारी यह भी कोशिश थी कि इस कार्रवाई में किसी भी नागरिक की मौत न हो.

पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पाकिस्तान की ज़मीन को आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल करने की इज़ाजत नहीं दे सकते.

इमरान खान ने कहा, दुनिया में किसी मुल्क को इस बात की इज़ाजत नहीं दी जा सकती कि वह किसी दूसरे संप्रभु राष्ट्र के अंदर कार्रवाई करे और ख़ुद ही इस बात का फ़ैसला कर ले कि उसने ऐसा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.