June 30, 2026

मैक्सिको की वनीसा पोन्स डी लियोन बनी मिस वर्ल्ड 2018

1 min read
Spread the love

चीन : चीन के शहर सान्या में आयोजित 68 वीं मिस वर्ल्ड 2018 की प्रतियोगिता के रंगारंग कार्यक्रम में मैक्सिको की वनीसा पोन्स डी लियोन को इस साल का मिस वर्ल्ड चुना गया। इस प्रतियोगिता में 118 प्रतिस्प्रर्द्धियों ने भाग लिया। थाइलैंड की निकोलिन पिचपा लिम्सनुकन को रनर अप चुना गया है। टॉप 5 में बेलारूस की मारिया वेसीलेवीच, जमैका की कदीजा रोबिन्सन और युगांडा की क्वीन अवेनाक्यो शामिल हुई। नई मिस वर्ल्ड वनीसा पोन्स डी लियोन को मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया। मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता रही हैं। भारत की ओर से मिस इंडिया अनुकृति वास टॉप 12 में जगह नहीं बना पाई।

नई मिस वर्ल्ड वनीसा पोन्स डी लियोन मैक्सिको की पहली मिस वर्ल्ड बनने वाली महिला बन गई है। वनीसा ने वर्ल्ड ब्यूटी चुने जाने के बाद कहा कि मैं सच में विश्वास नहीं कर पा रही हूं। सभी लड़कियां इसकी हकदार हैं। उन सबका प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वनीसा मैक्सिको में लड़कियों और स्वंयसेवकों के लिए काम करती हैं और रिहैब सेंटर के निदेशक मंडल में शामिल है। वनीसा को बॉलीवॉल, ड्राइविंग और पेंटिंग में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed