July 11, 2025

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की 129 वे जयंती पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love

दिल्ली: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 129वीं जयंती है. उनके जयंती के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी कि पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू को उनके 129वें जयंती पर श्रद्धांजलि दी.
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था, बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते है. 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी समाधि शांतिवन जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
पंडित नेहरू ने ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’, ‘ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी’ और बायोग्राफी ‘टुवर्ड फ्रीडम’ कई किताबें लिखी हैं,और नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *