भारत-रूस संबंधों को मिली नई उर्जा, 8 समझौते किए गए
1 min read
नई दिल्ली : दो दिनों के दौरे पर भारत आए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस के बीच स्पेस सहयोग समेत 8 समझौते किए। भारत-रूस के बीच नई दिल्ली के हैदाराबाद हाउस में 19 वें वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मलेन वार्ता का आयोजन किया गया। दोनों देशों के विदेश सचिवों ने समझौते के दस्तावेज को एक्सचेंज किया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इन समझौतों को लेकर साझा बयान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की जमकर तारीफ की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘विश्व में बहुत कुछ बदल रहा है, पर भारत-रूस की दोस्ती कभी नहीं बदली है। बदलते वक्त में हमारे संबंध और भी प्रासंगिक हो गए हैं। इस रिश्ते के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की प्रतिबद्धता से इन संबंधों को और भी उर्जा मिलेगी। हमारे बीच प्रगाढ़ मैत्री और सुदृढ़ होगी। सागर से अंतरिक्ष तक भारत-रूस के संबंधो में विस्तार होगा।’
रूसी रष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस द्विपक्षीय वार्ता आयोजित कराने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के साथ हमारा पुराना रिश्ता है, मैं भारतीय कंपनियों को रूस में व्यापार करने के लिए आमंत्रित करता हूं।’
एस-400 का समझौता रहा खास
एस-400 का समझौता सबसे अहम माना जा रहा है। एस-400 एक डिफेंस सिस्टम है जो एक वक्त में दुश्मन के 36 एयरक्राफ्ट को मार गिरा सकता है। यह रूस के सिस्टम एस-300 का नया रूप है। यह देश की सबसे बड़ी डिफेंस डील है। भारत को इस पर तकरीबन 5 मीलियन डॉलर यानि 40,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। भारत इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की 5 रेजीमेंटस की खरीद कर रहा है। अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों की इस समझौते पर नजर थी।
भारत-रूस के बीच हुए आठ अहम समझौते :-
1. परमाणु क्षेत्र में सहयोग क्षेत्र की प्राथमिकताओं और कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
2. भारतीय रेलवे और रूसी रेलवे के बीच सहयोग को इस समझौते में स्थान दिया गया।
3. वर्ष 2019-2023 की अवधि के बीच दोनों देशों के विदेश मामलों और विदेश मंत्रालय के बीच परामर्श के लिए प्राटोकॉल तैयार किया जायेगा।
4. भारत के परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय संस्थान नीति आयोग और रूसी संघ के आर्थिक विकास मंत्रालय के बीच करार किया गया।
5. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रूस स्पेसफाइट के क्षेत्र में संयुक्त गतिविधियों पर रूस ‘रोस्कोमोस’ के बीच की संघीय अंतरिक्ष एजेंसी के बीच समझौता हुआ।
6. भारतीय रेलवे और रूस के परिवहन मंत्रालय के बीच परिवहन शिक्षा में विकास और सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है।
7. भारत और रूस के बीच सूक्ष्म, लघु और मध्यम उधमों के क्षेत्र में सहयोग पर राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) और रूसी लघु और मध्यम व्यापार निगम (आरएसएमबी) के बीच समझौता किया गया।
8. भारत-रूस के बीच उर्वरक क्षेत्र में रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष, पीजेएससी और भारतीय पोटाश लिमिटेड के बीच सहयोग समझौता किया गया।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इन आठ समझौतों के अतिरिक्त दोनों देशों के बीच आतंकवाद, क्लाइमेट चेंज, ब्रिक्स, जी20 और आसियान जैसे संगठनों को लेकर चर्चा की गई। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सीरिया और रूस के मामले पर भी चर्चा हुई। साथ ही भारत में सड़क निर्माण, उच्च गति की रूसी ट्रेन, रेलवे की कार्य योजनाओं, एवं मेट्रो्र रेल पर भी भारत-रूस के बीच चर्चा हुई।