October 7, 2026

कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में घूम रहे आवारा पशु, गौ सेवा दल नदारद

1 min read
कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में घूम रहे आवारा पशु, गौ सेवा दल नदारद
Spread the love

चित्रकूट – भगवान कामतानाथ के परिक्रमा मार्ग में इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। मार्ग पर खुले में घूम रहे पशुओं के कारण परिक्रमा करने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक जोखिम उन श्रद्धालुओं के लिए है, जो लेटकर परिक्रमा करते हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि परिक्रमा मार्ग पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से कभी भी दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। लेटी परिक्रमा के दौरान अचानक पशुओं के सामने आने से चोट लगने की आशंका बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा परिक्रमा मार्ग में आवारा पशुओं को रोकने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गौ सेवा दलों की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मार्ग पर पशुओं का घूमना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.